About Us

भारतीय जनकल्याण महासमिति के बारे में

भारतीय जनकल्याण महासमिति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में कार्य करते हुए वंचित वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। हमारा लक्ष्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है। हम विभिन्न कॉर्पोरेट, सरकारी एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्थायी विकास (Sustainable Development) की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

स्वयं सेवक क्यों बने |

विश्व में मानव सेवा से बढ़कर ना कोई धर्म है ना कोई जाती। किसी ज़रूरतमंद की सहायता कर जो संतोष एवं शांति प्राप्त होती है उसकी तुलना दुनिया के किसी भी धन ऐश्वर्य एवं भोग विलास से नहीं की जा सकती। किसी के चेहरे पर निस्वार्थ भाव से मुस्कान देने से बढ़कर प्रभु/ईश्वर की सच्ची सेवा नहीं हो सकती। यदि आप भी उकत विचारधारा एवं अपने समाज तथा देश को आगे बढ़ना चाहते हैं तो वेबसाइट पर दिए गए नंबर ------- फॉर्म भरकर हमसे जुड़े। समाज सेवा एक लक्ष्य नहीं बल्कि अविरल यात्रा है।

  • संस्था कैसे कार्य करती है

  • मंडल एवं जनपद स्तर पर सदस्यता अभियान चला लोगों को संस्था से जोड़ना
  • समाज सेवा हेतु लोगों से स्वेच्छा पूर्वक अनुदान धन राशि हेतु अनुरोध करना
  • औद्योगिक घरानों व्यापारी की से समाज कल्याण हेतु आगे आने हेतु अनुरोध करना
  • सदस्यता शुल्क का उपभोग सामाजिक कार्य हेतु करना
  • धार्मिक स्थलों एवं अन्य समाज सेवी संस्थाओं से जुड़ना समाजहित में कार्य करना